कोलकाता, 19 जून 2026: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी संकट और गहरा गया है। शुक्रवार को पूर्व राज्य मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
हाल में हुए लोकसभा और 2026 विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिली करारी हार के बाद TMC में विद्रोह, बगावत और इस्तीफों का सिलसिला जारी है। पार्टी के 28 साल के इतिहास में यह सबसे बड़ा संकट माना जा रहा है।
ममता बनर्जी के बेहद करीबी और पुराने सहयोगी ज्योति प्रिय मल्लिक ने पार्टी की सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने खराब स्वास्थ्य को वजह बताते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनकी सेहत काफी बिगड़ गई है।
ये भी देखे: TMC नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, चुनाव बाद हिंसा मामले में हुई कार्रवाई