शामली में यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या

by Manu
अंकित बालियान

शामली, 27 अगस्त 2026: यूपी के शामली में बुधवार शाम 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। सिर और पेट में 5 गोली लगने से वह सड़क पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात शाम करीब 7 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 4 हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने करीब 2 मिनट तक फायरिंग की।

घटना से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर दिया। मां अंकित की लाश गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह शामली पहुंचे। अफसरों ने अंकित के पिता को मनाकर रात 12 बजे जाम खुलवाया।

बताया जा रहा है कि अंकित जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उनकी हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वे फेमस भले हरियाणवी गानों के लिए हुए लेकिन उनका जन्म शामली में ही हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की कोशिश कर रही है।

ये भी देखे: लखनऊ में SBI फील्ड ऑफिसर ने पत्नी और बहन की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को गोली मारी

You may also like