पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार, बठिंडा में सबसे अधिक 38 डिग्री तापमान

by Manu
बिहार बारिश

चंडीगढ़, 27 अगस्त 2026: पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार हैं। हिमाचल से सटे पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बारिश नहीं होने और तापमान बढ़ने से पंजाब में गर्मी और उमस बढ़ गई है। हालांकि अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई लेकिन यह अभी भी सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। पंजाब में सबसे अधिक 38 डिग्री तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक मानसून ट्रफ पंजाब के आसपास सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर हरियाणा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

ये भी देखे: स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश की संभावना, भारी बारिश का अलर्ट

You may also like