लखनऊ में कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

by Manu
कल्याण सिंह पुण्यतिथि

लखनऊ, 22 अगस्त 2026: लखनऊ में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश और भाजपा ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के सामने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कल्याण सिंह रामभक्त, जनप्रिय नेता और पिछड़े वर्ग के सशक्त प्रतिनिधि थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन को मजबूती मिली और राम मंदिर आंदोलन को नई दिशा मिली।

वक्ताओं ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी।

ये भी देखें: जनता दर्शन: लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों की सुनी पीड़ा, समाधान का दिया भरोसा

You may also like