चंडीगढ़, 14 अगस्त 2026: वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे के अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (सीजीसी) लांडरां ने ‘जीवांश – लाइफ बियॉन्ड लाइफ’ नाम से एक कम्युनिटी अवेयरनेस पहल की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य ऑर्गन डोनेट के प्रति अवेयरनेस बढ़ाना तथा युवाओं और आम लोगों के बीच ऑर्गन डोनेशन से जुड़े टॉपिक पर सूचित एवं सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करना है।
सीजीसी लांडरां की इंस्टीट्यूशनल सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (आईएसआर) पहल के अंतर्गत प्रोग्रेसिव अवेयरनेस और यह आउटरीच कैम्पेन का शुभारंभ कैंपस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए अभियान के आधिकारिक पोस्टर का भी अनावरण किया गया। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर स्टूडेंट्स ने कैम्पेन का ऑफिशियल लोगो, संचार सामग्री तथा आउटरीच गतिविधियों का रोडमैप प्रस्तुत किया। अभियान के तहत ट्राइसिटी और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले एक सामुदायिक मंच के रूप में ‘जीवांश’ स्टूडेंट्स और फैकल्टी के नेतृत्व वाला एक वालंटियर ग्रुप है। यह ग्रुप सीजीसी लांडरां के आसपास के क्षेत्रों, राज्य के विभिन्न हिस्सों के स्कूलों एवं कॉलेजों, रूरल और अर्बन कम्युनिटीज तथा सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए समर्पित है। इसके साथ ही, डिजिटल अभियानों के माध्यम से भी लोगों को अंगदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
यह समझते हुए कि एक ऑर्गन डोनर कई लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, सीजीसी लांडरां की ‘जीवांश’ कम्युनिटी एजुकेशन, डायलॉग और कम्युनिटी एन्गेजमेन्ट के माध्यम से ऑर्गन डोनेट करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ इस विषय से जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों को दूर करने का प्रयास करेगी। इस पहल का उद्देश्य अंगदान को लेकर लोगों में सही एवं तथ्यपरक समझ विकसित करना और जागरूकता को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह पहल इस बात का भी सम्मान करती है कि डोनर के रूप में रेजिस्ट्रशन कराने का निर्णय प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक अत्यंत पर्सनल और खुद की इच्छा स्वरुप है।
‘जीवांश’ कम्युनिटी अपने जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियानों के तहत अवेयरनेस वर्कशॉप्स एवं सेमिनार, नाट्य प्रस्तुतियां, जनजागरूकता कैम्पेन्स, ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट्स के साथ एक्सपर्ट टॉक, ‘मिथ वर्सेज फैक्ट’ अवेयरनेस सेशन तथा सोशल मीडिया अभियानों का आयोजन करेगी।
इसके अलावा, अंगदान के प्रति जागरूकता को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के लिए अस्पतालों, एनजीओज़ और सिविक बॉडीज़ के साथ भी सहयोग किया जाएगा। संस्थान ने शैक्षणिक संस्थानों, हेल्थकेअर ऑर्गनाइजेशंस, सिविल कइती ग्रुप्स और आम नागरिकों से भी इस पहल से जुड़ने और अंगदान के जीवन बचाने वाले महत्व के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने के प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित एक्सपर्ट्स का एक विशिष्ट पैनल उपस्थित रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों एवं प्रसिद्ध पंजाबी कलाकारों गुरप्रीत कौर भंगू और मलकीत रौणी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू, प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल, वाइस-चेयरमैन परमपाल सिंह ढिल्लों, स्टूडेंट वेलफेयर एवं अलुमिनी अफेयर्स के डायरेक्टर डॉ. गगनदीप भुल्लर, कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह तथा इनके साथ ही अन्य डायरेक्टर्स, सीजीसी लांडरां के विभिन्न डिपार्टमेंट्स के एचोड़ीज, फैकल्टी मेंबर्स, स्टूडेंट्स एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने इस पहल की सराहना करते हुए ‘जीवांश’ कम्युनिटी को अंगदान जैसे नेक कार्य को आगे बढ़ाने और इसके जीवनरक्षक महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पहले की तुलना में अधिक जागरूक, संवेदनशील और उद्देश्य के प्रति जागरूक है तथा उन्होंने इस नेक कार्य को बढ़ावा देने के लिए युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने आगे कहा कि मानवता की सेवा ईश्वर की सेवा के सबसे श्रेष्ठ रूपों में से एक है और अंगदान एक निस्वार्थ कार्य है, जिसमें अनमोल जीवन बचाने की क्षमता है। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि जीवन का उपहार देकर अंगदाता न केवल कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों के जीवन में आशा की किरण जगाते हैं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणादायक विरासत भी छोड़ जाते हैं, जिसके माध्यम से उनकी दयालुता और करुणा आने वाली पीढ़ियों तक याद की जाती है।
ये भी देखें: सीजीसी लांडरां के CBSA के स्टूडेंट्स को मिल रही है टॉप संस्थानों में इंटर्नशिप