चंडीगढ़, 14 अगस्त 2026: पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने पूरे मामले की केंद्र सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई है।
मजीठिया ने कहा कि 4 दिसंबर 2024 को श्री दरबार साहिब कॉम्प्लेक्स में हुए हमले के बाद यह दूसरी बार है जब बादल पर इतना करीब से हमला करने का प्रयास किया गया है। गुरु साहिब की कृपा से सुखबीर बाल-बाल बच गए। सुखबीर बादल परिवार के साथ नांदेड के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेककर बाहर निकलने लगे थे कि उनपर हमला कर दिया गया।
बिक्रमजीत मजीठिया ने दावा किया कि हमलावर ने पहले सुखबीर बादल के हाथ पर गहरी चोट पहुंचाई जब उन्होंने बचाव के लिए अपना हाथ उठाया और उसके बाद कथित तौर पर एक धारदार हथियार से उनकी छाती पर हमला करने की कोशिश की। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज और एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने भी हमले की निंदा की है।
ये भी देखे: AAP नेता बलतेज पन्नू ने तख्त श्री हजूर साहिब में सुखबीर बादल पर हमले की कोशिश की निंदा की