चंडीगढ़, 14 अगस्त 2026: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद तरुण चुघ का तीन दिवसीय अमृतसर दौरा आज से शुरू हो रहा है। वह 14 से 16 अगस्त तक अमृतसर में रहेंगे। इस दौरान तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस समारोह, धार्मिक कार्यक्रमों, सामाजिक मुलाकातों और पार्टी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दौरे की शुरुआत 14 अगस्त को सुबह 11 बजे कटरा मोती स्थित उनके आवास पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगी। इसके बाद वह फताहपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और डेरा बाबा मन्ने शाह दरबार में दर्शन करेंगे।
रंजीत एवेन्यू में शोक सभा में शामिल होने के बाद हाथी गेट में आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे। शाम को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
15 अगस्त को तरुण चुघ के कार्यक्रम की शुरुआत शोक सभा से होगी। इसके बाद वह भूषणपुरा स्थित रविदास मंदिर में दर्शन और कलश वंदन करेंगे। सुबह 11 बजे खन्ना स्मारक स्थित जिला भाजपा कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद अमृतसर विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे।
ये भी देखे: कांग्रेस पर तरुण चुघ का जोरदार हमला, इस मामले को लेकर जमकर घेरा