झारखंड में ABVP का विधानसभा घेराव, सड़क पर लेटे कार्यकर्ता, भाजपा का राज्यव्यापी बंद

by Manu
झारखंड में ABVP का विधानसभा घेराव

रांची, 11 अगस्त 2026: झारखंड विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज ABVP विधानसभा घेराव कर रही है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे जहां उन्हें डिटेन करने के लिए पुलिस पहुंची। इसके बाद कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। कई पुलिस वैन के आगे बैठ गए और गाड़ी को बढ़ने नहीं दे रहे हैं।

इधर भाजपा ने मंगलवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया है। रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह सड़कें रोकीं और टायर जलाए। कुछ जिलों में कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद कराते नजर आए। कई शहरों में लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भाजपा ने बंद का ऐलान सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक किया है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि JMM के नेतृत्व वाली सरकार छात्रों की मांगों पर बात करने के बजाय प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। छात्रों ने झारखंड में PSC-SSC में कथित धांधली के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया था।

विधानसभा घेराव के दौरान 100 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। कई छात्रों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हुए हैं। रांची पुलिस के करीब 14 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। सरकार और छात्रों के बीच तीन दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। हालांकि सरकार ने 9 में से 6 मांगें मान ली हैं। छात्रों का कहना है कि अब वे सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करेंगे।

ये भी देखे: JPSC-JSSC विवाद, ABVP ने निकाला मार्च, सीएम हाउस के पास कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

You may also like