चंडीगढ़, 07 अगस्त 2026:पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एनडीए सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने संकेत दिए कि सरकार के पास परिसीमन बिल पास कराने के लिए पर्याप्त समर्थन है। सूत्रों के अनुसार इसी महीने विशेष सत्र लाया जा सकता है जिसमें परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल को पास कराया जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने संकेत दिए कि परिसीमन को लेकर सरकार के पास पर्याप्त समर्थन है। 366 सांसदों की संख्या जुटा ली गई है। अभी संभव नहीं हुआ तो विशेष सत्र बुलाकर महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर आगे बढ़ा जा सकता है। इसी महीने विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। सांसदों से कहा गया कि परिसीमन की प्रक्रिया में उनके निर्वाचन क्षेत्रों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार डीएमके ने भी एनडीए का साथ देने के लिए तीन शर्तें रखी हैं।
बैठक में सांसदों से कहा गया कि वे Gen-Z और युवाओं के बीच लगातार सक्रिय रहें। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दें। युवाओं की नाराजगी और सरकार के प्रति नकारात्मकता को संवाद के जरिए कम करने का प्रयास करें।
ये भी देखे: पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूचिका सिंह ने मांगी माफी