चंडीगढ़, 07 अगस्त 2026: पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी, स्कूलों के शिक्षक और अन्य सैकड़ों मुलाजिम आज सामूहिक छुट्टी लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-39 पहुंचे हैं। यहां आयोजित महारैली में शामिल होने के कारण पंजाब के कई सरकारी दफ्तरों में आज कामकाज ठप है।
शिक्षकों ने एक दिन पहले ही स्टूडेंट्स को अघोषित छुट्टी दे दी थी। कर्मचारी और शिक्षक संगठनों की ओर से चंडीगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने और बकाया डीए के भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है।
वहीं चंडीगढ़ में रैली स्थल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को रैली स्थल तक जाने की अनुमति है लेकिन प्रदर्शन के बाद यदि वे बाहर निकलकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं तो उन्हें आगे जाने नहीं दिया जाएगा।
ये भी देखे: E-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका