रांची, 07 अगस्त 2026: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने संवाद का एक माध्यम पहले ही तय कर रखा है और वह प्रत्येक छात्र की समस्याओं को समझना चाहती है।
इधर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर रांची में स्याही फेंकी गई। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि यह साधारण स्याही हमारा क्या बिगाड़ लेगी? आंदोलन स्थल पर स्याही फेंकने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि जो माध्यम है वो हमने बता दिया है और बात करने के लिए भी हम लोग तैयार हैं। सरकार हर छात्र की समस्या का समाधान करने की इच्छा रखती है। जो छात्रों की इच्छा है उस इच्छा को हम जयपाल सिंह स्टेडियम से बाहर तक ले जाने की कोशिश में हैं। हमारे प्रदेश के जो छात्र-छात्राएं हैं जो इस संबंध में अपने विचार रखते हैं वे अपनी राय दे सकते हैं। एक मजबूत और बड़े सुधार के साथ हम लोग बच्चों की जिज्ञासा को उनके अनुरूप बनाने के उद्देश्य से आगे बढ़ेंगे।
ये भी देखे: रांची प्रोटेस्ट के 14वें दिन एक अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी, पहुंचाया गया अस्पताल