रांची, 07 अगस्त 2026: झारखंड के रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक अनशनकारी को अस्पताल ले जाया गया है। उसकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। सूचना मिलते ही छात्र को जयपाल सिंह स्टेडियम से सदर अस्पताल ले जाया गया। अनशनकारी की पहचान राहुल क्रांति के रूप में हुई है।
राज्य में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी है। राज्य में छह प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। दो छात्र संगठनों ने मानसून सत्र के बीच शुक्रवार 7 अगस्त को राज्य विधानसभा तक मार्च निकालने की घोषणा की है।
प्रदर्शनकारी छात्रों और नौकरी के अभ्यर्थियों का आरोप है कि उनकी मांगों पर चर्चा करने और मुद्दों का समाधान निकालने के लिए राज्य सरकार की ओर से उन्हें कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा रद्द किए जाने और भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई या राज्य के बाहर के सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायाधीशों के पैनल से स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
ये भी देखे: जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे पंजाबी सिंगर काका, बोले- ”सफेद और खाकी रंग से..”