मोहाली में आप पार्षद के पति से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी, लॉरेंस गैंग के नाम से आई कॉल

by Manu
लॉरेंस बिश्नोई

चंडीगढ़, 07 नवंबर 2026: मोहाली में मौजूदा आम आदमी पार्टी पार्षद के पति से दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पार्षद पति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि लॉरेंस गैंग से जुड़े आरजू ने उन्हें धमकी दी है।

पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। बलौंगी थाना पुलिस ने अर्जू समेत तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(4) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पीड़ित के मुताबिक चार अक्टूबर को वह फेज-9 के हॉकी स्टेडियम में मैच देख रहे थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई। उन्होंने पहली कॉल काट दी। दोबारा कॉल आने पर उठाया लेकिन दूसरी तरफ से कोई नहीं बोला। शाम करीब साढ़े छह बजे एक अन्य नंबर से कॉल आई जिसे उन्होंने नहीं उठाया।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like