कुरुक्षेत्र में एडवोकेट के घर में हथियारों के बल पर डकैती, बंधक बनाया

by Manu
कुरुक्षेत्र डकैती

कुरुक्षेत्र, 07 अगस्त 2026: कुरुक्षेत्र शहर में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार रात सेक्टर-7 स्थित एडवोकेट बीएस वालिया के घर में हथियारों के बल पर डकैती की। सुबह 3 से 4 नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और रिवाल्वर के दम पर पहले घर में मौजूद महिला को रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद जब एडवोकेट बीएस वालिया सैर से लौटे तो बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया।

जानकारी के अनुसार एडवोकेट बीएस वालिया रात करीब 9 बजे सैर के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बदमाश घर में दाखिल हो गए। घर में मौजूद महिला को रिवाल्वर दिखाकर काबू किया और रस्सियों से बांध दिया।

कुछ देर बाद जैसे ही एडवोकेट घर लौटे बदमाशों ने उन्हें भी कब्जे में ले लिया। आरोपियों ने पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर घर में रखी नकदी और जेवरात के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बदमाश घर से नकदी और आभूषण समेटकर फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ये भी देखे: कुरुक्षेत्र में CM सैनी आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वाटर कैनन से बौछार

You may also like