अमृतसर में विधायक धालीवाल ने त्योहारों से पहले बाजारों में सुरक्षा का लिया जायजा

by Manu
कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़, 07 नवंबर 2026: अमृतसर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने देर रात अपने हलके अजनाला के विभिन्न बाजारों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सजाए गए बाजारों में दुकानदारों से बातचीत की और सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों को त्योहारों के दौरान बिना किसी परेशानी के कारोबार करने और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया।

दौरे के दौरान विधायक ने खास तौर पर पटाखों की दुकानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि पटाखे खरीदने वाले किसी भी व्यक्ति को दुकान के पास ही पटाखे चलाने की अनुमति न दी जाए। पटाखे खरीदने के बाद लोगों को उन्हें अपने घर ले जाकर ही चलाने के लिए कहा जाए ताकि दुकानों और आसपास के बाजार में आग लगने या किसी तरह के नुकसान की आशंका न रहे।

धालीवाल ने दुकानदारों को समझाया कि अगर कोई व्यक्ति दुकान के पास पटाखे चलाता है तो इससे आग लगने और दुकानदारों के सामान को नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है। इसलिए सभी दुकानदार इस मामले में सावधानी बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like