चंडीगढ़, 07 नवंबर 2026: राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपम सरोज का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन शासन ने मंजूर कर लिया है। राज्य कर अनुभाग-1 की ओर से 28 अक्तूबर को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक अनुपम सरोज को 31 अक्तूबर 2026 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है।
अनुपम सरोज ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए 11 जून 2026 को आवेदन किया था। इसके बाद राज्य कर मुख्यालय की ओर से 17 जुलाई को उनका आवेदन शासन को भेजा गया। 21 अक्तूबर को ई-मेल के जरिये किए गए अनुरोध पर शासन स्तर पर विचार के बाद अब उनका वीआरएस मंजूर कर दिया गया।
अनुपम सरोज के वीआरएस लेने के बाद उनके राजनीतिक क्षेत्र में आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चा है कि वह सीतापुर जिले की सिधौली विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि इस संबंध में अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अनुपमा सरोज राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद सुशीला सरोज की बेटी हैं। उनके पति अनुराग भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता हैं। ऐसे में सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद उनके सक्रिय राजनीति में आने की अटकलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया