चेन्नई पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया, त्रिशा पर भद्दी टिप्पणी मामला

by Manu
उदयनिधि स्टालिन

चेन्नई, 04 अगस्त 2026: चेन्नई पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया है। तमिलनाडु पुलिस उन्हें उनके घर से उठाकर ले गई। इससे पहले डीएमके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। वे विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।

उदयनिधि स्टालिन को एक रैली में अभिनेत्री तृषा के खिलाफ दी गई विवादित टिप्पणी के मामले में हिरासत में लिया गया है। तृषा के खिलाफ की गई बयानबाजी के बाद स्टालिन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस के अतिरिक्त कमिश्नर नरेंद्रन नायर ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

डीएमके नेता और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई स्थित उनके घर से पुलिस ने हिरासत में लिया। उन पर अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में FIR दर्ज थी।

कल उनकी रैली में अभिनेत्री तृषा के खिलाफ नारे लगाए गए थे। पुलिस जिस रास्ते से उन्हें ले जा रही है उस ECR रोड पर डीएमके समर्थकों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस भीड़ को सड़क से हटा रही है।

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के अभिनेत्री तृषा के लिए दी गई भद्दी टिप्पणी के खिलाफ सत्तारूढ़ TVK ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बाद चेन्नई में उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

ये भी देखे: तमिलनाडु विधानसभा में विवाद, उदयनिधि स्टालिन ने फिर दिया ‘सनातन’ विरोधी बयान

You may also like