पंजाब विधानसभा में इको टूरिज्म प्रोजेक्ट पर हंगामा, विधायक ने उठाए सवाल

by Manu
पंजाब विधानसभा सत्र

चंडीगढ़, 04 अगस्त 2026: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी के विधायक करमबीर सिंह ने इको टूरिज्म से जुड़ा एक सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के शिलान्यास हुए एक साल हो गया, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को अंधेरे में रखा।

विधायक ने कहा कि इसका जवाब जनता अधिकारियों से नहीं बल्कि हमसे मांग रही है, जबकि अधिकारियों की कोई जवाबदेही तय नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए 80 लाख रुपये की राशि बिना आवश्यक मंजूरी के स्वीकृत कर दी गई। उन्होंने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

इस पर संबंधित मंत्री लालचंद कटारूचक ने जवाब दिया कि जिस स्थान पर परियोजना प्रस्तावित है वह बेहद सुंदर पर्यटन स्थल है, जिसे ‘हवा महल’ के नाम से जाना जाता है। वहां इको हट बनाई जानी थीं और इसके लिए 80 लाख रुपये का फंड स्वीकृत किया गया था।

हालांकि तकनीकी कमियों के कारण काम शुरू नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि 27 मई 2026 को इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया था और अब भारत सरकार से जवाब मिलने का इंतजार है।

इस दौरान अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि एक साल पहले शिलान्यास हुए प्रोजेक्ट शुरू न होने का मामला उनके इलाके में भी है। यह प्रोजेक्ट भारत सरकार का नहीं बल्कि पंजाब सरकार का है। इस तरफ ध्यान दिया जाए।

कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी ने मकौड़ा पत्तन संबंधी पुल का सवाल पूछा था, लेकिन उन्हें निबंध टाइप जवाब दिया गया।

ये भी देखे: पंजाब विधानसभा में पेपर लीक पर हंगामा, सीएम भगवंत मान बोले, पीएम की खुद की डिग्री नहीं मिल रही

You may also like