पंचकूला में मुख्य सचिव ने सुनाया अपना IAS संघर्ष, नायब सैनी बोले- खर्ची-पर्ची का दौर खत्म

by Manu
नायब सैनी

पंचकूला, 29 जुलाई 2026: हरियाणा सरकार ने हाल ही में नियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने नव नियुक्त कर्मचारियों को अपना व्यक्तिगत संघर्ष सुनाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने IAS परीक्षा के दो प्रयास किए। दोनों बार प्रीलिम्स और मेन्स क्लियर किया, लेकिन इंटरव्यू में इतने नंबर नहीं आए कि IAS या allied services में चयन हो सके।

इसके बाद अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के आधार पर उन्होंने सेना की इंजीनियरिंग सर्विस जॉइन कर ली। वहां कर्नल रविंद्र ने जब उन्हें IAS प्रयासों के बारे में पता लगाया तो उन्हें आखिरी प्रयास करने की सलाह दी। कर्नल ने एक शेर सुनाकर हिम्मत बढ़ाई। रस्तोगी ने अंतिम प्रयास किया और सफल होकर IAS बन गए।

उन्होंने कहा कि अब 36 साल की सेवा के बाद रिटायरमेंट के करीब हूं। आप सभी भी पूरी मेहनत करें, अच्छा प्रदर्शन दें और अपनी टीम का मनोबल हमेशा ऊंचा रखें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नवनियुक्त साथियों के बीच आकर उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हरियाणा के हजारों परिवारों की आंखों में आज उजाला है।

सीएम ने कहा कि आपके हाथ में जो नियुक्ति पत्र है, वह आपकी मेहनत और ईमानदार व्यवस्था में विश्वास की जीत है। यह आपके माता-पिता की तपस्या का फल है।

ये भी देखे: हरियाणा के सीएम नायब सैनी 19 जुलाई को पूरे प्रदेश की SMC से करेंगे ऑनलाइन संवाद

You may also like