चंडीगढ़, 29 जुलाई 2026: केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को सेंटर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) 2026-27 के तहत 239.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
इस फंडिंग से एप्पल बेल्ट की दो अहम सड़क परियोजनाओं को अपग्रेड किया जाएगा। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा छैला-नेरिपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क और टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क का है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) से यह स्वीकृति राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग के लगातार प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को लंबे समय से केंद्र के समक्ष उठाया जा रहा था।
विक्रमादित्य सिंह के अनुसार ‘एप्पल रोड’ छैला-नेरिपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क के अपग्रेडेशन के लिए 203.52 करोड़ रुपये और टिक्कर-जरोल-खमाड़ी सड़क के बाकी 16 किलोमीटर हिस्से के लिए 35.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
ये भी देखे: हिमाचल यात्रा अब होगी आसान, कीरतपुर-नंगल NH-503 को फोर लेन बनाने की प्रक्रिया शुरू