पंजाब सरकार ने अकाल तख्त साहिब को सौंपा बेअदबी रोकथाम कानून का संशोधित ड्राफ्ट

by Manu
Sacrilege Law draft

चंडीगढ़, 29 जुलाई 2026: पंजाब सरकार ने बुधवार को श्री अकाल तख्त साहिब को बेअदबी रोकथाम कानून के आपत्तिजनक प्रावधानों पर संशोधित ड्राफ्ट सौंप दिया। विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर और डीसी दलविंदरजीत सिंह ने सरकार का पक्ष और संशोधित मसौदा श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में प्रभारी बगीचा सिंह को सौंपा।

मीडिया से बातचीत में डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से बेअदबी रोकथाम कानून के मसौदे पर जो भी आपत्तियां जताई गई थीं, सरकार ने उन्हें संशोधित ड्राफ्ट में पूरी तरह दूर कर दिया है।

अब यह संशोधित मसौदा श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के पास है। वहां इसका अध्ययन होगा और इसके बाद सचिवालय की ओर से निर्णय या सुझाव आएगा।

डॉ. निज्जर ने बताया कि दस्तावेज सौंपे जाने के समय जत्थेदार साहिब मौजूद नहीं थे।

ये भी देखें: श्री अकाल तख्त साहिब का सर्वोच्च सम्मान है, सरकार विचाराधीन मामलों पर गंभीरता से विचार करेगी – कुलतार सिंह संधवां

You may also like