चंडीगढ़, 10 जुलाई 2026: भारत 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हार गया है। चौथे मैच में इंग्लैंड ने 159 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पिछली टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी। भारत ने 2018-19 के बाद पहली बार लगातार दूसरी टी-20 सीरीज गंवाई है। इससे पहले टीम आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हारकर आई थी।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत खराब रही। 48 रन तक तीन विकेट गिर गए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभालते हुए 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए।
दूसरे बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे। वे 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। तीन टी-20 मैचों में अब तक उनके बल्ले से सिर्फ 42 रन ही निकले हैं।
ये भी देखे: भारत vs इंग्लैंड: आज से शुरू होगी 5 मैचों की टी-20 सीरीज, मैच पर बारिश का साया