मेलबर्न में पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया के PM अल्बानीज से मुलाकात, CEO फोरम को संबोधित किया

by Manu
नरेंद्र मोदी और एंथनी अल्बानीज

चंडीगढ़, 09 जुलाई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा, लोगों के बीच संबंध और नई तकनीकों जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के बाद पीएम मोदी और अल्बानीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में भाग लिया।

CEO फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज इस हॉल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस शक्ति और बिजनेस महत्वाकांक्षा एक साथ दिखाई दे रही है। आज दुनिया अनिश्चितता, सप्लाई चेन में रुकावट और ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का स्वाभाविक और भरोसेमंद साझेदार के रूप में आगे बढ़ना न सिर्फ स्वाभाविक है, बल्कि बेहद जरूरी भी है।”

बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

ये भी देखे: मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

You may also like