पंजाब में मानसून पहुंचा लेकिन बारिश नहीं, चंडीगढ़ में 71% कम बारिश

by Manu
पंजाब चंडीगढ़ बारिश

चंडीगढ़, 09 जुलाई 2026: पंजाब में मानसून के आने के 7 दिन बीत गए, लेकिन अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। गर्मी और उमस बनी हुई है। पंजाब में जुलाई महीने में अब तक सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, लेकिन चंडीगढ़ में बारिश सामान्य से 71 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और यह सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे चल रहा है। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 38.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 9 जुलाई से अगले तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

ये भी देखे: पंजाब और चंडीगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, यलो अलर्ट जारी

You may also like