वोट बचाने के लिए SIR फॉर्म भरें, अन्यथा सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं – CM भगवंत मान

by Manu
भगवंत मान

चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मावा धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं के खातों में राशि डाल दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि इस समय मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का काम चल रहा है। ऐसे में सभी को निर्धारित फॉर्म भरना होगा, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि फॉर्म नहीं भरा गया तो नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं रहेगा। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं होगा, तो ‘मावा धीयां’ योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।

भगवंत मान ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि एसआईआर (SIR) का फॉर्म जरूर भरें। अपना वोट बचाने के लिए फॉर्म भरना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह की मदद की जरूरत हो तो अपने स्थानीय वालंटियर से संपर्क करें।

ये भी देखे: पंजाब कैबिनेट ने SIR को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ की

You may also like