बंगाल में 12 वर्षीय बच्ची से रेप-मर्डर के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत

by Manu
बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

बरुईपुर, 08 जुलाई 2026: पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में 12 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन को रिक्रिएट कराने ले जाते समय आरोपी प्रभास मंडल ने पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और उन पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बरुईपुर के एसपी ने कहा, “बारुईपुर रेप-मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल की एनकाउंटर में मौत हो गई। क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान उसने पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हुआ और अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।”

ये भी देखे: 11वीं के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

You may also like