मुंबई, 02 जुलाई 2026: मुंबई से एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। आज साकीनाका पुलिस स्टेशन के इलाके में खुले मैनहोल में एक वरिष्ठ शख्स गिर गया। पुलिस और स्थानीय राहत-बचाव कार्य एजेंसियां शव की तलाश में जुटी हैं।
पुलिस ने बताया कि साकीनाका के खैरानी रोड पर पानी की निकासी वाली ग्रिल की मरम्मत का काम चल रहा था। काम के दौरान, साकीनाका के यादव नगर में रहने वाले 60 साल के असलम इसाक शेख नाम का एक पैदल यात्री गलती से खुले पड़े मैनहोल में गिर गया।
इस हादसे से पहले भी बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के क्षेत्राधिकार वाले इलाके में एक शख्स मैनहोल में गिरकर अपनी जान गंवा चुका है।
यह मुद्दा राज्य विधानसभा में भी उठाया गया था। गौरतलब है कि पानी की निकासी वाली जगह में गिरने से हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधि भी चिंता जताते रहे हैं।
ये भी देखे: लुधियाना को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए – हरजोत सिंह बैंस