शाहरुख खान की KKR ने रचा इतिहास, लॉस एंजिलिस में बनवाया खुद का क्रिकेट स्टेडियम

by Manu
शाहरुख खान kkr

चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने की KKR अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने वाला पहला ग्लोबल ब्रांड बन गया है। LA में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला मेजर लीग मैच होस्ट किया है।

इस मौके पर शाहरुख ने अपना सपना सच होने के बारे में बताया और आईसीसी चेयरमैन जय शाह तथा आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता का खासतौर पर धन्यवाद किया।

बता दें कि पोमोना के फेयरफ्लेक्स में स्थित यह स्टेडियम 2028 के ओलंपिक से पहले मेजर लीग क्रिकेट मैचों की मेजबानी करेगा।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शाहरुख ने जय शाह, आईसीसी और संजोग गुप्ता का उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही लॉस एंजिलिस और इस कोशिश में शामिल टीम को भी उन्होंने खास मैसेज भेजा।

उन्होंने कहा कि यह मैदान न केवल खेल की सुविधा है, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और यादगार पलों के लिए भी एक जगह है। इससे पता चलता है कि वे इसे क्रिकेट स्टेडियम के साथ-साथ संस्कृति और समुदाय के केंद्र के रूप में भी विकसित करना चाहते हैं।

शाहरुख खान ने इस उपलब्धि को “अकेले की जीत के बजाय सामूहिक प्रयास” बताया। पोस्ट में आगे कहा गया, “जयभाई का विशेष धन्यवाद, जो इस सफर में बहुत मददगार रहे हैं।” उन्होंने आईसीसी और उसके सीईओ संजोग गुप्ता का भी आभार जताया, जिन्होंने इस पहल को पूरा समर्थन दिया।

शाहरुख ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये एक सपने के रूप में शुरू हुआ था, वह आज हकीकत बन गया। लॉस एंजिलिस के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।” उन्होंने साथ ही कहा कि यह स्टेडियम सिर्फ लॉस एंजिलिस के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए है।

ये भी देखे: महिला टी20 विश्व कप 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम घोषित

You may also like