मोहाली के खरड़ में बिजली कटौती पर लोगों का गुस्सा फूटा, चंडीगढ़-खरड़ हाईवे किया जाम

by Manu
kharar Power Outage

खरड़, 30 जून 2026: मोहाली के कस्बा खरड़ में बिजली संकट को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। लंबे समय से जारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान शहरवासियों ने सोमवार देर रात घरों से निकलकर चंडीगढ़-खरड़ मुख्य हाईवे जाम कर दिया और बस स्टैंड के पास स्थित बिजली निगम के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।

करीब तीन से चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों का आरोप था कि लगातार शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से खरड़ के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प है। कुछ कॉलोनियों में 15 से 20 घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि कई क्षेत्रों में बार-बार कट लगने से लोग परेशान हो गए।

भीषण गर्मी और उमस के बीच घरों में रहना मुश्किल हो गया। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग पूरी रात परेशान रहे, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई।

लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर बार-बार फोन करने के बावजूद किसी ने कॉल नहीं उठाई।

ये भी देखे: रोपड़ में 22 नवंबर को 4 घंटे बिजली कटौती, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

You may also like