चंडीगढ़, 30 जून 2026: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के सेवा विस्तार पर आज बड़ा फैसला हो सकता है। रस्तोगी का एक साल का सेवा विस्तार 30 जून को पूरा हो रहा है। राज्य सरकार ने उनकी सेवा अवधि बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को तीन महीने से लेकर एक साल तक का नया एक्सटेंशन प्रस्ताव भेजा है। अब अंतिम फैसला केंद्र स्तर पर होना है।
अगर अनुराग रस्तोगी को दोबारा सेवा विस्तार मिल जाता है तो वे मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे। वहीं यदि विस्तार नहीं मिला तो नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी और रस्तोगी को हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग (HRSC) का चीफ कमिश्नर बनाया जा सकता है।
CMO का एक अधिकारी भी इस रेस में शामिल है। अनुराग रस्तोगी को दूसरा सेवा विस्तार मिलने की स्थिति में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की मुख्य सचिव बनने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है।
वरिष्ठता के आधार पर अगले मुख्य सचिव की दौड़ में 1990 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारी आगे माने जा रहे थे। इनमें गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल और राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा प्रमुख दावेदार हैं।
ये भी देखे: हार्ट सर्जरी के 24 दिन बाद कार्यालय लौटे हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी