नई दिल्ली, 29 जून 2026: हरियाणा और राजस्थान के बीच लंबे समय से लंबित जल बंटवारे के मुद्दे पर सोमवार को बड़ा फैसला हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहे।
समझौते के तहत 1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते के अनुसार राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे वर्षों से लंबित जल वितरण व्यवस्था को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
समझौते के बाद रेणुका, किशाऊ और लखवार बांध परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से यमुना बेसिन में जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी, पेयजल आपूर्ति मजबूत होगी और सिंचाई के लिए भी अधिक पानी उपलब्ध हो सकेगा।
ये भी देखे: हरियाणा के रेवाड़ी से जयपुर तक नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, सर्वे के लिए 5.73 करोड़ रुपये स्वीकृत