चानौत गांव को अलग पाइपलाइन से पेयजल देने का CM सैनी का आश्वासन, टी-कनेक्शन पर किया इनकार

by Manu
चानौत गांव

चंडीगढ़, 25 जून 2026: हरियाणा के हांसी स्थित चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। ग्रामीणों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बैठक में आश्वस्त किया कि गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और इसके लिए अलग पाइपलाइन की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, उन्होंने भाखड़ा पाइपलाइन पर टी-कनेक्शन देने से साफ इनकार कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मुद्दे पर आसपास के गांवों के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

बता दें कि ग्रामीण पिछले 40 दिनों से भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन दिए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। 20 जून को उन्होंने खुद टी-कनेक्शन लगाने का प्रयास भी किया था, जिसे प्रशासन ने हटा दिया था।

ये भी देखे: हांसी के चानौत गांव में 40 दिन पुराना धरना होगा खत्म, CM सैनी से मिलने पहुंची ग्रामीणों की कमेटी

You may also like