चंडीगढ़, 25 जून 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 25 जून को मोहाली में वायरल वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने साफ कहा कि वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है, वह मैं नहीं हूं। सीएम मान ने सफाई देते हुए कहा, “वीडियो में मुझे मास्क पहना दिया गया है। मेरे गले पर कोई निशान नहीं हैं। वे यह भूल गए कि निशान भी बनाना था। आंखों पर चश्मा पहनाया गया है क्योंकि आंखों पर मास्क नहीं लगता।”
इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा था कि आज इस पूरे विवाद पर फुल स्टॉप लगा दिया जाएगा। इसी बीच वीडियो से जुड़े फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट मामले में चौथा बड़ा खुलासा हुआ है। गुरुग्राम में केस दर्ज कराने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी ने पहले दावा किया था कि फर्जी रिपोर्ट बनाने के लिए 10 लाख रुपये की डील हुई थी।
अब पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने इन 10 लाख रुपये के बैंक लेन-देन के सबूत जारी कर दिए हैं। मजीठिया का दावा है कि यह राशि फर्जी रिपोर्ट बनाने के लिए ही दी गई थी।
गुरुग्राम पुलिस अब इस मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर, DIG स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल से जल्द पूछताछ कर सकती है।
ये भी देखें: मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान