झज्जर, 17 जून 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झज्जर जिले के मुनीमपुर पहुंचे। उन्होंने पुष्प एवं बीज उत्पादन केंद्र का शुभारंभ किया। केंद्र बागवानी और फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इजरायल के राजदूत रूवेन आजाद भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अत्याधुनिक केंद्र का मुख्य उद्देश्य किसानों को फूलों की उन्नत किस्मों, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ना है। यहां किसानों को प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री और नई-नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सके।
सीएम सैनी केंद्र की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लेंगे और किसानों के लिए चल रही बागवानी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस मौके पर फ्लोरीकल्चर क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हो सकती हैं।
ये भी देखें: हरियाणा विधानसभा में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, CM नायब सिंह सैनी ने किया योगाभ्यास