राबड़ी आवास और सुरक्षा पर पर लालू यादव बोले – ये सब नीतीश कुमार करवा रहे

by Manu
बंगला विवाद पर लालू यादव

पटना, 17 जून 2026: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी देवी के आवास और सुरक्षा व्यवस्था वाले विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लालू यादव ने कहा, “हां, हमारी सुरक्षा हटा ली गई है। सब कुछ नीतीश कुमार करवा रहे हैं।”

इससे पहले सिंगापुर से लौटते समय दिल्ली एयरपोर्ट पर लालू ने सुरक्षा घटाए जाने और बंगला खाली करने के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “सब पागल हो गए हैं। घृणा कर रहे हैं। मुझे उन लोगों से कोई फर्क नहीं पड़ता।”

वहीं, बंगला विवाद और सुरक्षा में कटौती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर आरोप लगाया था। दोनों नेताओं ने दावा किया कि सम्राट चौधरी उनसे बदला ले रहे हैं।

ये भी देखे: Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने लालू यादव को ठहराया ‘धृतराष्ट्र’, कहा- बेटे को गद्दी दिलाने की बेचैनी

You may also like