हरियाणा विधानसभा में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, CM नायब सिंह सैनी ने किया योगाभ्यास

by Manu
हरियाणा विधानसभा में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम

चंडीगढ़, 16 जून 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले हरियाणा विधानसभा परिसर में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसमें हिस्सा लिया और खुद योगाभ्यास किया।

सीएम सैनी ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि इसे हर व्यक्ति तक पहुंचाना चाहिए। योगाभ्यास के दौरान उन्होंने कपालभाती और अनुलोम-विलोम जैसे आसन किए। इस मौके पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने भी उनका साथ दिया।

कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा सहित कई विधायक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को कॉमन योग प्रोटोकॉल से अवगत कराना और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग करने से मिलने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। प्रतिभागियों को बताया गया कि योग न सिर्फ बीमारियों से बचाव करता है बल्कि तनावमुक्त और संतुलित जीवन जीने का सबसे प्रभावी माध्यम भी है।

ये भी देखें: निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई गति, योगी सरकार जिला समन्वयकों को देगी विशेष ट्रेनिंग

You may also like