रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे सीएम योगी, बोले – श्रीराम का उदाहरण लव जिहाद रोकने के लिए आदर्श

by Manu
cm yogi with Rambhadracharya

लखनऊ, 9 जून 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा आयोजित श्रीरामकथा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने नारी गरिमा की रक्षा के लिए काम किया। यह आज के समय में लव जिहाद रोकने के लिए आदर्श उदाहरण है।

सीएम योगी ने कहा, “शायद ही कोई ऐसा भारतीय हो, जिसके डीएनए में भारत हो और वह श्रीराम को न मानता हो।”

उन्होंने आगे कहा, “याद करिए, रावण का राज्य था। खर और दूषण पूरे दंडकारण्य में कब्जा जमाए हुए थे। ताड़का बक्सर तक आ गई थी। ये सब मिलकर पूरा उजाड़ मचाए हुए थे। जब भी नकारात्मक ताकतें आती हैं तो उजाड़ ही करती हैं।”

सीएम ने कहा कि खर-दूषण और मारीच-सुबाहु भी रावण के साथ लैंड जिहाद के अभियान में जुड़े हुए थे। वे साधु-संतों को उनकी जगह से हटाकर लैंड जिहाद करते थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामकथा केवल सुनने का विषय नहीं है, इसे सुनकर समझना होगा।

ये भी देखे: 12 साल पहले मौसम विभाग का अलर्ट उल्टा होता था, अब 3 घंटे पहले आता है – CM योगी

You may also like