विश्वकर्मा जयंती और पीएम के जन्मदिन पर विश्वकर्मा स्वरोजगार के लाभार्थियों को टूलकिट बांटेंगे सीएम योगी

by Manu
Uttar Pradesh Day yogi

लखनऊ, 17 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्वकर्मा स्वरोजगार व स्वदेशी मेला-2026 पर आधारित प्रदर्शनी और मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व टूलकिट वितरित करेंगे।

कार्यक्रम में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री भूपेंद्र चौधरी व राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहेंगे। शाम को जनभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ गंगासागर नमो नमः का लोकार्पण करेंगे। गंगोत्री से गंगासागर थीम पर बनी प्रतिकृति में चारों धाम प्रयागराज व काशी के घाट-मंदिर शामिल हैं।

राज्यपाल व सीएम यहां प्रयागराज से लाए गंगाजल अर्पित करेंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित करेंगे जो प्रधानमंत्री की 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति आभार व दीर्घायु की कामना के लिए होगा। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी देखे: झांसी दौरे पर योगी ने युवाओं को दिया स्वरोजगार का तोहफा, 6 लाभार्थियों को चेक सौंपे

You may also like