भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी-20 आज, वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं आज डेब्यू

by Manu
Vaibhav Suryavanshi

दिल्ली, 17 सितंबर 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेल सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा।

भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुका है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर के संकेत के मुताबिक टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

राशिद 200 टी-20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने से चार विकेट दूर हैं। अगर वे ऐसा करते हैं तो राशिद यह उपलब्धि हासिल करने वाले मेंस या विमेंस में दुनिया के पहले क्रिकेटर बनेंगे। उन्होंने 117 मैचों में 196 विकेट लिए हैं।

अभिषेक शर्मा इस सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने दो मैचों में 121 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 237.25 रहा। उन्होंने पहले मैच में 82 और दूसरे में 39 रन बनाए थे।

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.75 रही है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह से भी टीम को विकेट की उम्मीद होगी।

ये भी देखे: दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 आज, वरुण चक्रवर्ती सीरीज से बाहर

You may also like