लखनऊ, 8 जून 2026: Lucknow Regional Meteorological Centre: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के उद्घाटन समारोह में योगी आदित्यनाथ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 12 साल पहले मौसम विभाग जो भविष्यवाणी करता था, उसके उलट होता था। अगर विभाग कहता कि बारिश होगी तो बारिश नहीं होती थी।
सीएम योगी ने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। हम पहले ही अलर्ट हो जाते हैं। उन्होंने केंद्रीय विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अब आंधी-बारिश का अलर्ट तीन घंटे पहले लोगों के मोबाइल पर पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री ने 13 मई को प्रदेश में आई आपदा का जिक्र करते हुए बताया कि उस दिन 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों की बैठक ली और पूछा कि कहां चूक हुई। जांच में सामने आया कि लोकल स्तर पर सावधानी नहीं बरती गई।
इस नए मौसम विज्ञान केंद्र से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों के मौसम की निगरानी की जाएगी।
ये भी देखे: गोंडा में CM योगी बोले – दंगाई अब आंख नहीं उठा सकता, उत्सव में रंग भंग किया तो भविष्य खराब कर देंगे