3
चंडीगढ़, 9 जून 2026: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मंगलवार को नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिले के विकास कार्यों और प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा बैठक की।इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
बैठक में मंत्री को क्षेत्र में चल रहे पंचायत एवं विकास कार्यों में खामियां और अनियमितताएं दिखाई दीं। इसके अलावा डीडीपीओ प्रमोद कुमार बैठक में देरी से पहुंचे, जिससे आरती सिंह राव काफी नाराज हो गईं।
मंत्री ने लापरवाही बरतने पर तुरंत एक्शन लेते हुए प्रमोद कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया।
ये भी देखें: नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर – आरती सिंह राव