सरबजीत सिंह समाना बने मोहाली नगर निगम के नए मेयर, अमन अरोड़ा ने कुर्सी पर बैठाया

by Manu
सरबजीत सिंह समाना

मोहाली, 9 जून 2026: मोहाली नगर निगम को मंगलवार को नया मेयर मिल गया है। विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना को मेयर चुना गया है। सरबजीत सिंह समाना को पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा और डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने मुंह मीठा करवाकर मेयर की कुर्सी पर बैठाया।

बैठक से पहले कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। शिरोमणि अकाली दल के पार्षदों ने भी सदन से वॉकआउट कर दिया।

बैठक के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। निगम भवन के गेट पर सभी पार्षदों के मोबाइल फोन बाहर रखवाए गए। एंट्री दर्ज कराने के बाद ही पार्षदों को सदन के अंदर जाने दिया गया।

ये भी देखे: पंजाब में नगर निगम-नगर कौंसिल चुनाव में वोटिंग जारी, रायकोट में AAP-कांग्रेस में झड़प

You may also like