100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले गुरिंदरवीर सिंह से पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में की बातचीत

by Manu
नरेंद्र मोदी और गुरिंदरवीर सिंह

चंडीगढ़, 31 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय धावक गुरिंदरवीर सिंह को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में गुरिंदरवीर की इस उपलब्धि का जिक्र किया और उनसे सीधे बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री ने कहा, “जो आपकी स्पोर्ट्समैन स्पिरिट है, खेलना भी है, एक-दूसरे को चुनौती भी देना है, आगे निकलने के लिए प्रयास करना है और फिर आगे जाने के लिए एक-दूसरे की मदद भी करनी है, यह बहुत अच्छा है। आप दोनों के लिए बधाई।”

बातचीत के दौरान गुरिंदरवीर सिंह ने बताया कि वे भारतीय नौसेना में पेटी ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। उनका सपना है कि ट्रैक पर देश का नाम रोशन करने के साथ-साथ वर्दी में भी राष्ट्र की सेवा करें। उन्होंने बताया कि उनके पिता और दादा दोनों खिलाड़ी रहे हैं। बचपन में जब वे उनके पदक और ट्रॉफियां साफ करते थे, तभी उनके मन में भी खिलाड़ी बनने का सपना जागा था।

ये भी देखे: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी ने गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन

You may also like