सहरसा, 31 मई 2026: मौसम विभाग ने अगले चार दिनों (31 मई से 3 जून) तक सहरसा में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कृषि अनुसंधान संस्थान अगवानपुर, सहरसा के कृषि मौसम वैज्ञानिक रामानंद पटेल ने किसानों को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि तेज हवा और आंधी से मक्का की खड़ी फसल गिरने और आम-लीची के फल झड़ने की आशंका है।
किसानों के लिए सुझाव
कटी हुई फसलों को सुरक्षित जगह पर भंडारित करें। खराब मौसम में खेतों में अनावश्यक जाने से बचें। धान की खेती करने वाले किसान खरीफ मौसम के लिए अभी से बीज की व्यवस्था करें और नर्सरी तैयार करें। बीज डालने से पहले बीजोपचार अवश्य करें तथा खेत में सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाएं। मखाना उत्पादक खेत में डेढ़ फीट तक जल स्तर बनाए रखें।
ये भी देखे: Bihar Weather: बिहार में मौसम बदला, तेज बारिश और आंधी, 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट