हरियाणा रोडवेज ने कुंडली रूट पर दोगुनी की ई-बसें, अब 10 बसें चलेंगी

by Manu
Haryana electric bus

बहादुरगढ़, 31 मई 2026: हरियाणा रोडवेज ने कुंडली रूट (मुरथल-कुंडली वाया सोनीपत) पर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या दोगुनी कर दी है। अब इस रूट पर 10 ई-बसें संचालित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों को बसों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

पहले इस रूट पर केवल 5 ई-बसें चल रही थीं। हाल ही में बस अड्डे को 10 नई ई-बसें मिलने के बाद कुल ई-बसों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

रोडवेज ने नई बसों को विभिन्न रूटों पर चलाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने तक 5 पुरानी और 5 नई बसों को कुंडली रूट पर चलाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को तुरंत लाभ मिल सके।

ये भी देखे: 40 प्रतिशत से 99 प्रतिशत दिव्यांगजनों को हरियाणा रोडवेज में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

You may also like