बहादुरगढ़ में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दो मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

by Manu
बहादुरगढ़ फैक्ट्री आग

बहादुरगढ़, 31 मई 2026: हरियाणा के बहादुरगढ़ में रविवार सुबह HSIIDC सेक्टर-17 में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के मोनू (30 वर्ष) शाहजहांपुर निवासी और दीपक (25 वर्ष) कानपुर निवासी के रूप में हुई है। दोनों मजदूर सेक्टर-17 के प्लॉट नंबर 261 स्थित फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोनों जूते और गद्दे बनाए जाते हैं।

ये भी देखे: बहादुरगढ़ जूता फैक्टरी में भीषण आग, दो कर्मचारी जिंदा जलकर मरे, एक गंभीर रूप से झुलसा

You may also like