पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत, तापमान में 8.5 डिग्री की भारी गिरावट

by Manu
पंजाब चंडीगढ़ बारिश

चंडीगढ़, 31 मई 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में 8.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल तापमान सामान्य से 12.4 डिग्री नीचे चल रहा है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने अगले दो दिनों (31 मई और 1 जून) के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पंजाब के इन जिलों में होगी बारिश

आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और तरनतारन में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पटियाला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा और हीट वेव से राहत बनी रहेगी।

ये भी देखे: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम बदला, पठानकोट में ओले गिरे, कई जिलों में तेज बारिश

You may also like