बिहार पुलिस का अपराधियों को संदेश, गोली चलाओगे तो जवाब मिलेगा, संपत्ति जब्त होगी

by Manu
बिहार पुलिस

पटना, 23 मई 2026: बिहार पुलिस ने अपराधियों को साफ चेतावनी दी है कि अपराध करने पर गिरफ्तारी होगी, गोली चलाने पर पुलिस बिल्कुल नहीं छोड़ेगी और उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

पुलिस के रडार पर फिलहाल 1433 अपराधियों की संपत्ति है। इनमें से 428 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव कोर्ट भेज दिया गया है। 103 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है जबकि 4 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का आदेश कोर्ट पहले ही जारी कर चुका है।

इस साल जनवरी से 15 मई तक रोजाना औसतन 253 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 523 को सजा दिलाई गई। इसी अवधि में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, अपहरण और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों में 33,126 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

सांप्रदायिक हिंसा के 57, पुलिस पर हमला करने वाले 1,065, भीड़ हिंसा के 4 और हर्ष फायरिंग के 20 मामलों समेत कुल 1,146 लोगों को जेल भेजा गया।

एडीजी (विधि-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस जाति देखकर न एनकाउंटर करती है और न ही कोई कार्रवाई। पुलिस अपराध की प्रकृति को देखते हुए सख्त एक्शन लेती है।

ये भी देखे: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कारवाई, SSB और बिहार पुलिस ने 99 कारतूसों के साथ 2 को दबोचा

You may also like