नई दिल्ली, 23 मई 2026: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को अमेरिका आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।
दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बैठक चली। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।
मुलाकात में भारत-अमेरिका के बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
रूबियो की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के महज सात दिन बाद हुई है। अमेरिकी मीडिया इसे सामान्य कूटनीतिक दौरा नहीं, बल्कि ‘डैमेज कंट्रोल मिशन’ बता रहा है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार ट्रंप की हालिया चीन यात्रा ने एशिया की राजनीति में नई बेचैनी पैदा कर दी है। बीजिंग में ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की खुलकर तारीफ की थी।
ये भी देखे: पीएम मोदी ने इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी को दी ‘मेलोडी टॉफी’, इंटरनेट पर हुई वायरल