पटना, 23 मई 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में AI समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाहर रह रहे बिहारियों के लिए अब लौटने का समय आ गया है। जो जहां भी है वह बिहार के विकास में अपना योगदान दे सकता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि लटकाने वाले अफसरों को 30 दिन के अंदर सस्पेंड कर दिया जाएगा। उन्होंने नौकरशाही में सुस्ती बर्दाश्त न करने का साफ संदेश दिया।
लॉ एंड ऑर्डर को लेकर CM सम्राट चौधरी ने पुलिस को पूरी छूट देते हुए कहा कि अपराधियों की कोई जाति या धर्म नहीं होती। अगर कोई पुलिस को चुनौती दे तो 48 घंटे के अंदर उसे जवाब दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान AI समिट को बिहार के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नई तकनीक का इस्तेमाल राज्य को आगे ले जाने में मदद करेगा।
ये भी देखे: CM सम्राट चौधरी ने खगड़िया में मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा, मुंगेर में तिरुपति बालाजी के किए दर्शन